28 फ़रवरी 2017 - 20:09
फ़ेडरल कोर्ट ने भी की ट्रम्प की अपील रद।

उम्मीद की जा रही है कि फ़ेडरल अपील कोर्ट के हालिया फैसले के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी सरकार पर दबाव में बढ़ोत्तरी हुई है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमरीका के न्याय विभाग ने फ़ेडरल अपील कोर्ट में एप्लीकेशन जमा कराई थी कि आप्रवासियों के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश निलंबित किए जाने के अदालती फैसले को रद्द किया जाए अमरीकी राष्ट्रपति ने एक महीने पहले अपनी एक स्पीच के माध्यम से ईरान सहित दुनिया के सात इस्लामी देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया था। वाशिंगटन की एक अदालत ने अमेरीकी राष्ट्रपति के इस फ़ैसले को संविधान के खिलाफ क़रार देते हुए फ़ौरन रोकने के आदेश जारी किए थे।
उम्मीद की जा रही है कि फ़ेडरल अपील कोर्ट के हालिया फैसले के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी सरकार पर दबाव में बढ़ोत्तरी हुई है।